बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में पापड़ी गांव के पास बुधवार को शादी की रस्म (भात) में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी बस नदी में गिर गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हुई। पांच घायलों को कोटा रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बस कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। कुल 30 लोग सवार थे।

मरने वालों में 10 पुरुष, 11 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना का कारण बस का गियर फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। मेज नदी के पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने लोगों को बचाने की भरसक कोशिश की। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री से मारपीट

पूर्व परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा के कार्यकाल में यह पुल बना था। वो घटनास्थल पर पहुंचे तो लोगों ने उनसे मारपीट की। गुस्साए लोगों का आरोप था कि वर्मा ने इस पुल को चौड़ा नहीं कराया। यह हादसे की वजह बनी।

See also  Lok Sabha Election Results Counting 2024: छत्तीसगढ़ में बीजेपी 9, कांग्रेस 2 सीट पर आगे, शुरुआती रुझान में बीजेपी को बढ़त

जानकारी के मुताबिक, बस उल्टी गिरी। इस वजह से जो लोग तैरना जानते थे वो भी निकल नहीं पाए। सभी मृतक वधू के ननिहाल पक्ष के थे। ये बुधवार को होने वाली शादी के लिए भात (एक स्थानीय वैवाहिक रस्म) लेकर जा रहे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।