रायपुर। पुलिस ने महावीर नगर स्थित प्रेम पार्क अपार्टमेंट में आधी रात दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट में लिप्त 3 लड़कियां और 3 ग्राहक समेत एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को महावीर नगर के प्रेम पार्क अपार्टमेंट में सैक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इस पर सीएसपी पुरानी बस्ती की टीम ने मंगलवार आधी रात दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों लड़कियां मध्यप्रदेश के शहडोल, बिलासपुर और रायपुर की रहने वाली है।

वहीं महिला दलाल सरस्वती मानिकपुरी कोरबा की रहने वाली और पिछले कोरबा नगर निगम चुनाव में वार्ड 21 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ चुकी है। महिला दलाल को पूर्व में भी कोरबा पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कर चुकी है।

वह पिछले 1 माह से प्रेम पार्क के फ्लैट नंबर 101 को किराए पर लेकर सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी। गिरफ्तार तीनों पुरुष ग्राहक अशोक दास, मो.रजा अंसारी और मो.तैयब रायपुर का रहने वाला है। सभी के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाना में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

See also  TRP ब्रेकिंगः प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर कल से खुलेंगे, सिर्फ एक तिहाई कर्मचारी ही आएंगे काम पर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।