रायपुर/दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौंम्या चौरसिया के भिलाई स्थित निवास पर सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने दोबारा दस्तक दी। सोमवार सुबह
सौंम्या चौरसिया के घर आयकर विभाग की टीम पहुँची। इस वक्त सौंम्या चौरसिया भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम घर का सील खोलेगी कर अपनी जांच शुरू करेगी।

बता दें कि इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के पति सौरभ मोदी रविवार को अपने भिलाई स्थित निवास पर पहुंचे थे। भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेसीडेंसी में स्थित निवास को आईटी की टीम ने सील कर दिया था।

सौरभ मोदी ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में आईटी की कार्रवाई को पूर्णत: राजनीतिक बताते हुए कहा कि पूर्व सरकार में पॉवर में रहे अधिकारी के ऊपर की गई कार्रवाई के परिणाम स्वरूप उनपर कार्रवाई हो रही है। आईटी विभाग ने बिना सूचना के घर सील कर दिया है।

See also  Elephant Attack : हाथियों ने चरवाहे को बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत, जंगल में मिला शव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।