नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोरोना वायरस के दो नए मामलों की जानकारी दी है। दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और उनपर निगरानी रखी जा रही है। देश में कुल मामलों की संख्या 5 हो गई है। समाचार एजेंसी के अनुसार दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती मरीज हाल ही में इटली से लौटा था।

बता दें कि यूरोप में सबसे ज्यादा मामला इटली में ही सामने आया है। इटली में इससे 34 लोगों की मौत हो गई है और 1,694 मामले सामने आए हैं। वहीं, तेलंगाना का मरीज हाल ही में दुबई से लौटा था। इससे पहले केरल में तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। तीनों चीन से लौटे थे। हालांकि, तीनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

21 अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 2,000 से अधिक लोगों की जांच

इस बीमारी को रोकने के लिए भारत में 21 अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 2,000 से अधिक लोगों की जांच की गई है। भारत सरकार ने भारतीयों और विदेशी नागरिकों को वायरस के केंद्र वुहान से तीन बार बाहर निकाला है। सेना और आईटीबीपी के छावला और मानेसर कैंप में इन लोगों को निगरानी में रखा गया है।

See also  Tribal Pride Day: जनजातीय गौरव दिवस का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।