नई दिल्ली। निर्भया के चारों दोषियों की फांसी एक बार फिर टल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस के चारों दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कोर्ट का कहना अक्षय की दया याचिका अभी लंबित है। ऐसे में दोषियों को अभी फांसी देना ठीक नहीं होगा।


सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने के तुरंत बाद दोषी पवन गुप्ता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका लगाई थी। राष्ट्रपति ने पवन की दया याचिका खारिज कर दिया है। यह तीसरी बार है जब निर्भया के दोषियों के लिए कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया है और उसपर रोक लगा दी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Ind vs SL 2nd ODI थोड़ी देर में, सीरीज जीतने मैदान पर उतरेगी भारत की टीम, पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ने का मिला मौका