रायपुर। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अन्तर्गत ‘‘कांकेर किलकारी’’ के सफल संचालन और सतत् मॉनिटरिंग से कुपोषण की स्थिति में सुधार लाने पर कांकेर जिले का चयन ‘राष्ट्रीय सिविलियन स्कॉच आवार्ड‘ के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिले के कलेक्टर केएल चौहान को 14 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिविलियन स्कॉच अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा।


बता दें कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में ‘‘कांकेर किलकारी’’ के नाम से सुपोषण अभियान जिले में 3 सितम्बर 2019 से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत् जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 06 माह से 05 वर्ष के मध्यम एवं गंभीर कुपोषित 14 हजार 433 बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन एवं अण्डा प्रदान किया जा रहा है, साथ ही 15 वर्ष से 49 वर्ष की 8 हजार 149 गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को गर्म पक्का भोजन, अण्डा तथा गर्भवती माताओं को अतिरिक्त आहार अण्डा दिया जा रहा है। गर्म पौष्टिक भोजन से 515 बच्चों के कुपोषण की स्थिति में सुधार हुआ है और 15 वर्ष से 49 वर्ष की गंभीर एनिमिक 30 महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में सफलता मिली है।

See also  धर्मांतरण करने वालों के लिए फरमान, तालाब और हैंडपंप से नहीं ले पाएंगे पानी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।