रायपुर। विधानसभा में बुधवार को राजनांदगांव जिले में आर्सेनिक युक्त पानी का मामला उठा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन में बताया कि राजनांदगांव जिले में आर्सेनिक युक्त पानी पीने से 37 लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक इंदर शाह ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि राजनांदगांव जिले में आर्सेनिक पानी पीने से होने वाली बीमारी की रोकथाम में सरकार द्वारा क्या व्यवस्था की है और जिले में कितने मरीज हैं। प्रभावित मरीजों के इलाज में कितनी राशि 2019 और 20 में खर्च की गई है।

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि बीमारी की रोकथाम के लिए शुद्ध पेयजल जल प्रदाय योजना के द्वारा किया जा रहा है और आर्सेनिक पानी पीने से होने वाली बीमारी के रोकथाम के लिए ओपीडी और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जांच कराने की व्यवस्था है। मंत्री ने कहा कि जिले में वर्तमान में अभी तक 37 मरीज मिले हैं।

See also  सीआईआई ने उद्योगपति की रिहाई पर डीजीपी का सम्मान कर दी बधाई

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।