अम्बिकापुर। सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गुरुवार रात सेंट्रल जेल हॉस्पिटल में फांसी लगा ली। इस घटना के बाद जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन ने कार्य में लापरवाही बरतने पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी रामनारायण साहू ने देर रात सेंट्रल जेल अस्पताल वार्ड के सेल में कंबल फाड़कर खिड़की से फांसी ली। बताया जा रहा है कि मृत कैदी दो लोगों की हत्या के मामले में आजीवन सजा काट रहा था।

घटना के बाद कार्य में लापरवाही बरतने पर जेल अधीक्षक ने एक मुख्य प्रहरी विजय बहादुर सिंह और एक प्रहरी गजराज कंवर को निलंबित कर दिया है। कैदी रामनारायण के अलावा सेंट्रल जेल के एनीमिया से पीड़ित एक दूसरे कैदी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ ने बताया कि दोनों कैदियों की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच होगी।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में मिले 887 नए कोरोना संक्रमित, रायपुर और दुर्ग में नहीं थम रही रफ्तार, देखें जिलेवार पूरी डिटेल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।