रोम। इटली में कोरोना वायरस से एक ही दिन में 49 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस विषाणु से मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। बता दें कि कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत चीन और उसके बाद इटली में हुई हैं।
इटली में इस विषाणु के संक्रमण के कुल 4,636 मामले सामने आए हैं जो चीन, दक्षिण कोरिया और ईरान के बाद सर्वाधिक हैं।


चीन में कोरोना वायरस से 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इस वायरस के संक्रमण के 99 नए मामले सामने आये है।

नए मामलों की संख्या इस वायरस के केन्द्र रहे हुबेई प्रांत के बाहर दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 25 नए मामले मध्य प्रांत के बाहर दर्ज किए गए हैं।

फेसबुक के लंदन और सिंगापुर कार्यालय बंद

फेसबुक ने बताया कि वह लंदन कार्यालय और सिंगापुर कार्यालय के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर रहा है। यह कदम सिंगापुर में एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर स्थित मरीना वन ऑफिस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

See also  पदोन्नत IPS अधिकारियों को DGP ने लगाए सितारे, SP के बाद कहलायेंगे SSP

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।