नई दिल्ली। नकदी संकट में घिरे यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के आवास समुद्र महल पर देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। अधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के संबंध में की गई है। ईडी की टीम ने कपूर से उनके आवास पर पूछताछ भी की।


ईडी ने उनके व अन्य के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस छापे की कार्रवाई का मकसद और साक्ष्यों को जुटाना है। केंद्रीय एजेंसी एक कारपोरेट कंपनी को बैंक द्वारा लोन देने और इसके बदले में पत्नी के बैंक खातों में रिश्वत लेने के संबंध में राणा की भूमिका की जांच कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  CORONA/LOCKDOWN : देश में कितने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए, मजदूर, माली, कुक और ड्राइवर हैं? पहली बार होगी गणना, केंद्रीय श्रम मंत्रालय देशव्यापी श्रमगणना की तैयारी में