टीआरपी खेल डेस्क। क्या आपने पहले कभी दुनिया की किसी भी क्रिकेटर को साड़ी में क्रिकेट खेलते देखा है!! आप भी कहेंगे कि हम यह कैसा मजाक कर रहे हैं! साड़ी में भी भला क्रिकेट खेली जाती है! बिल्कुल आप सही सोच रहे हैं और हम भी यह जानते हैं कि साड़ी में क्रिकेट नहीं ही खेली जाती। क्रिकेट सफेद कपड़ों और अलग ड्रेस में खेली जाती है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय महिला स्टार क्रिकेटर मिताली राज ने हाल ही में साड़ी में क्रिकेट खेली. जी हां, पूरी तरह से सज-धजकर! मिताली राज ने साड़ी में क्रिकेट खेलने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और यह बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए मिताली राज ने कई संदेश दिए हैं ! और इस वीडियो की भूरि-भूरि प्रशंसा बनती है।

मिताली ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है और उन्होंने इसमें कैप्शन में लिखा, ” प्रत्येक साड़ी बहुत कुछ कहती है. आपसे भी अधिक. यह आपको कभी भी आपको फिट होने के लिए नहीं कहती. चलिए इस वीमेंस डे (इंटरनेशनल विमेंस डे 2020) एक अनमोल चीज की शुरूआत करते हैं।
इस वीडियो के जरिए मिताली राज महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रही हैं, तो इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से कप जीतकर लाने की बात कही है। इसके अलावा मिताली राज के इस वीडियो में उन्होंने हैप्पी वीमेन-डे की भी शुभकामना दी है। 8 मार्च को पूरा विश्व इंटरनेशनल वीमेन-डे को सेल‍िब्रेट करने जा रहा है।

See also  Indian Army का दिवाली बंपर, PoK में 33 आतंकी और 11 सैनिक ढेर

देखें वीडियो….

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।