टीआरपी न्यूज डेस्क। नीता अंबानी को भला कौन नहीं जानता। अपने सामाजिक कार्यों से लेकर रिलायंस से जुड़े इवेंट्स में लगातार ऐक्टिव दिखने के साथ ही यह नामी हस्ती अपने स्टाइल और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। चाहे इवेंट कोई भी हो, अगर उसमें नीना शरीक होती हैं तो उनका अंदाज हमेशा ही दूसरों पर भारी पड़ जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी पीरामल ने अपने घर पर होली पार्टी रखी थी, इसमें नीता स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं।

नीता अंबानी ने चुना शरारा लुक

नीता अंबानी ने अपनी बेटी की इस पार्टी में कैमल कलर की आउटफिट चुनी थी। उन्होंने शॉर्ट कुर्ता और शरारा पहन रखा था, जिस पर गोटा पट्टी वर्क किया गया था। ड्रेस को पूरी तरह से फिटिंग का न रखते हुए हल्का लूज रखा गया था। नीता ने गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क वाले अपने दुपट्टे को एक साइड ले रखा था। जूलरी में उन्होंने गोल्ड ऐंड पर्ल डैंगलर्स, स्टेटमेंट रिंग और लाइट वेट चूड़ियां चुनी थीं। उन्होंने अपने बालों को सिंपल स्ट्रेट लुक में स्टाइल किया था और मेकअप के लिए न्यूड टोन चुना था।

See also  विराट कोहली का टेस्ट करियर का 27वां शतक

क्रॉप टॉप और प्लाजो में दिखाई दीं श्लोका

 

होली पार्टी के लिए श्लोका मेहता ने क्रॉप टॉप और प्लाजो लुक चुना था। अंबानी की बहू के टॉप में हॉल्टर नेकलाइन डिजाइन था, वहीं बैक में टाइंग स्टाइल दिखाई दे रहा था। इसके साथ श्लोका ने मैचिंग कॉटन प्लाजो पहना था, जिसमें फ्रंट पॉकेट्स भी थीं। आउटफिट पर किया गया कलरफुल प्रिंट वर्क उसे होली पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस बनाने के साथ ही समर फ्रेंडली ड्रेस भी बना रहा था। इस ड्रेस के साथ श्लोका ने पीप-टो सैंडल्स पहने थे, जो देर तक खड़े रहने की स्थिति में भी उनके पैरों को कंफर्टेबल बनाए रखते।

ईशा अंबानी की टाई ऐंड डाई ड्रेस

पार्टी होस्ट ईशा अंबानी ने इस इवेंट के लिए सुपर कंफर्टेबल क्लोद्स चुने। ईशा ने टाई ऐंड डाई पैटर्न की ऐंकल लेंथ मैक्सी ड्रेस पहनी थी। इसमें हाफ स्लीव्स थीं जिन्हें फ्रिल पैटर्न दिया गया था। बस्ट एरिया को बॉडी फिट डिजाइन देने के बाद ड्रेस को फ्री फ्लो स्टाइल दिया गया था। कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए ईशा ने Valentino के रॉक स्टड फ्लैट सैंडल्स चुनी थीं। बात करें मेकअप की तो उसे उन्होंने मिनिमम रखा था वहीं इसके साथ उन्होंने हाफ हाई बन हेयरस्टाइल कैरी की थी। इस लुक में श्वेता यकीनन प्रिटी लग रही थीं।

See also  Godhara NEET Scam : स्कूल प्रिंसिपल समेत 4 की CBI रिमांड मंजूर, आरोपियों में बिहार से पकड़ा गया बिचौलिया भी शामिल

आकाश अंबानी ने की बहन के साथ मैचिंग

होली पार्टी की थीम को फॉलो करते हुए आकाश अंबानी भी कलरफुल टी-शर्ट में पहुंचे। उन्होंने टाई ऐंड डाई पैटर्न की राउंड नेक टी-शर्ट पहनी थी। इस हाफ स्लीव्स टी-शर्ट का उन्होंने लूज डिजाइन चुना था। टी-शर्ट के साथ आकाश ने रिप्ड जींस पहनी थी और वहीं शूज के लिए उन्होंने वाइट लोफर्स चुने थे। आमतौर पर वॉच पहने दिखने वाले आकाश इस पार्टी में इसके बिना ही दिखे। शायद उनका यह चुनाव कलर्स से अपनी वॉच को बचाने के लिए था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।