तिरुवंतपुरम। केरल में 5 नए पॉजिटिव केस, जानिए देश-दुनिया का हालदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केरल में कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 39 पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्‍मीर में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस मिला था।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित पांच लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। ये सभी मामले पथानामथिट्टा जिले में सामने आए हैं। यहां हाल ही में तीन लोग इटली से लौटे थे। इनको कोराना का संक्रमण था और इसकी वजह से दो अन्य लोग भी वायरस का शिकार हो गए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Special Ganesh Statue : कारीगरी का उत्कृष्ट उदाहरण, 10 तरह की दालों से बनी गणेश प्रतिमा…