टीआरपी डेस्क। किसी भी किताब में लिखी कहानी का एक दो तीन या चार ही अंत हो सकते है। लेकिन इस बार हम आपको एक ऐसी किताब के बारे में बताएगे जिसके सौकड़ो अंत मिले हैं। यह किताब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो चुकी है। अनुभवी लेखक सिबिल विटासिंघे की किताब “वंडर क्रिस्टल” को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सबसे ज्यादा अंत वाली किताब के रूप में मान्यता दी है। श्रीलंका की इस किताब ने सबसे अधिक वैकल्पिक अंत के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

इस किताब में बच्चों की कल्पना का उपयोग करने और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के मकसद से प्रकाशित किया गया था। इसमें कहानी को पूरा करने के लिए उनके लेखन, चित्र और कविता के माध्यम से योगदान देना था।

किताब की कहानी के 1,250 अंत की बात पता चलने पर ट्विटर पर लोगों में कई तरह के कमेंट किए। इस किताब के रोचक अंतों को लेकर ट्विटर पर काफी हलचल है। हालांकि, कुछ लोग लेखक के काम को मान्यता प्राप्त होते हुए देख कर खुश थे, वहीं, अन्य लोग आश्चर्य में थे। वंडर क्रिस्टल दुनिया की एक मात्र बच्चों की किताब है, जिसमें 1,250 बिल्कुल अलग विकल्पों के साथ कहानी का अंत होता है।

See also  पत्रकार की हत्या नहीं, पत्रकारिता की स्मारक बनाने का हुआ दुस्साहस

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि वंडर क्रिस्टल पुस्तक के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि हासिल करने पर साथी दिग्गज लेखक और कलाकार विटासिंघे को मेरी हार्दिक बधाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मेरे पसंदीदा लेखकों में से एक को यह पहचान मिल रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।