वैन में सवार 25 लोग रावलपिंडी से स्कार्दु जा रहे थेघायलों को सेना के हेलिकॉप्टर और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित गिलगित बाल्टिस्तान में सोमवार को एक वैन सिंध नदी में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। स्कार्दु पुलिस कमिश्नर खुर्रम परवैज के मुताबिक, वैन सवारियों को लेकर रावलपिंडी से स्कार्दु आ रही थी। इसी दौरान रोंदु तहसील इलाके में बेकाबू होकर नदी में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को सेना के हेलिकॉप्टर और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। कुछ शव नदी में बह गए, जिनकी तलाश जारी है।

पिछले साल 26 की मौत हुई थी

पिछले साल सितंबर में रावलपिंडी से स्कार्दु जा रही एक बस दियामेर जिले के बाबूसर पास के नजदीक हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत और 20 लोग गंभीर घायल हुए थे।

See also  CG IPS Transfer: कांकेर हिंसा में एसएसपी इंदिरा कल्याण अलेसेला का तबादला, दो जिलों के एसपी के तबादले, देखें आदेश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।