बांग्लादेश में 3 केस सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ढाका दौरा टाला गया

दिल्ली में संक्रमण रोकने के लिए बसों और मेट्रो को डिसइन्फेक्ट करने के आदेश

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या सोमवार को 43 हो गई। भारत ने 31 मार्च तक सभी विदेशी शिप की एंट्री बैन कर दी है। इसी के तहत मंगलौर में एक यूरोपियन कंपनी का जहाज वापस भेज दिया गया। दिल्ली सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए मेट्रो और बसों को डिसइन्फेक्ट करने के निर्देश दिए हैं। यहां अब तक संक्रमण के 3 केस सामने आए हैं।

इसी बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। सभी को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। केवल जो अस्वस्थ है, उसे मास्क पहनना जरूरी है ताकि किसी और को इन्फेक्शन न हो। इस बीच, केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस से कोई मौत नहीं हुई है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिस संदिग्ध की मौत हुई, उसका नमूना भी जांच में निगेटिव पाया गया।

बच्चा अपने माता-पिता के साथ 7 मार्च को इटली से लौटा था।

हर्षवर्धन ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार से कहा है कि यदि संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो आइसोलेशन वार्ड बनाने के अलावा डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने, मरीजों को अलग-थलग रखने के साथ-साथ अन्य सावधानियां भी बरतें।छोटा-मोटा सर्दी-जुकाम होता है तो खुद को अलग-थलग रखें।

See also  TRP Exclusive: असुरक्षा की भावना या स्टेटस सिंबल, छत्तीसगढ़ में महिलाओं ने भी आत्मरक्षा के लिए लिया गन लाइसेंस

अस्पताल जाकर जांच करवा लें। हम राज्य सरकारों से कह रहे हैं कि संक्रमण से निपटने के लिए जो भी तैयारियां करनी हैं, आज से शुरू करें। पिछले तीन दिनों में 31 लैबें बनाई गई हैं। स्थिति पर नियंत्रण की हरसंभव कोशिश की जा रही है। अब तक 43 मामले सामने आए, जिनमें से 3 ठीक हुए हैं।’’

एमएससी लिरिका को तट पर नहीं आने दिया गया

रविवार को यूरोपियन कंपनी एमएससी क्रूज की शिप लिरिका को मंगलौर तट पर एंट्री नहीं दी गई। इस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे बड़ी निजी क्रूज लाइन है। इसके दुनियाभर में 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। जिस शिप को भारत ने एंट्री नहीं दी, वह 2000 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है और इस पर 700 क्रू मेंबर्स हैं।

थर्मल स्क्रीनिंग से 3 साल के बच्चे में संक्रमण की पहचान हुई

केरल में जिस 3 साल के बच्चे में संक्रमण मिला है, वह 7 मार्च को माता-पिता के साथ कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचा था। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोनावायरस के लक्षण नजर आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

See also  Raksha Bandhan 2025 : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व कल, इस बार भद्रा का रोड़ा नहीं, जानें कब से कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त?

कश्मीर में ईरान से लौटी 63 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

नरेंद्र मोदी बांग्लादेश नहीं जाएंगे

बांग्लादेश में कोरोनावायरस के 3 मरीज मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना ढाका दौरा रद्द कर दिया है। मोदी को 17 मार्च को बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया था। वायरस के खतरे को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने कार्यक्रम को छोटे स्तर पर करने का फैसला लिया है।

ट्रैवल हिस्ट्री बताएं, नहीं तो एक्शन होगा- केरल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चलने वाली बसों और मेट्रो को नियमित तौर पर डिसइन्फेक्ट करने के आदेश दिए हैं। केरल सरकार ने विदेश से आने वाले हर यात्री को ट्रैवल हिस्ट्री बताने को कहा है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। तमिलनाडु सरकार ने संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर मरीजों की निगरानी करने की बात कही है।

संक्रमण की जांच के लिए देश में 52 लैब

संक्रमण की जांच के लिए देशभर में 52 लैब बनाई गई हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने स्वास्थ्य और शोध विभाग के साथ मिलकर ये लैब बनाई हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक, दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज समेत देश के अलग-अलग स्थानों पर वायरस रिसर्च एंड डॉयग्नॉस्टिक लैब (वीआरडी) नमूने एकत्रित कर रही हैं। 6 मार्च तक 3,404 लोगों के 4,058 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें चीन के वुहान शहर से लाए गए 654 लोगों के 1,308 सैंपल भी शामिल हैं।

See also  हैवानियत: रायपुर में युवती को कार में घुमाने निकला युवक अचानक बहस के बाद चेहरे को काटने लगा दांतो से, फिर बात दबाने दिया 10 लाख का ऑफर

विदेशी यात्रियों की 30 एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग

देश के 30 एयरपोर्ट्स पर विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। दक्षिण कोरिया और इटली से आने वालों को देश में प्रवेश करने से पहले कोरोनावायरस फ्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा। कोरोनावायरस के कारण इस महीने होने वाला भारत-ईयू शिखर सम्मेलन भी स्थगित कर दिया गया है।

इससे पहले सरकार ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले लोगों के वीजा और ई-वीजा रद्द कर दिए थे। उधर, केंद्र सरकार के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है। बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां शनिवार से ही मोबाइल रिंगटोन में कोरोनावायरस पर अवेयरनेस मैसेज चला रही हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।