रायपुर। टाटीबंध के भारत माता स्कूल में 4 साल की बच्ची से मिस्त्री द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्कूल और थाने में छात्रों के परिजन जुटे हैं। वहीं मामले में प्रबंधन लापरवाही भरा जवाब देते हुए छुट्टियों के बाद कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में आमानाका पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मामले में भारत माता स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर बाला के मुताबिक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान घटना घटित हुई है। हमें इस घटना के बारे में कल पता चला, जिस पर पुलिस को सूचना देकर सीसीटीवी कैमरे दिखाए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, प्रिंसिपल से इस तरह की बच्चों से लगातार घटित हो रही घटनाओं पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो हम इसका ख्याल रखेंगे। इससे पहले भी इसी स्कूल के कुछ छात्र लापता हुए थे।

See also  टीआरपी अलर्ट: ICMR का दावा, अगले 10 दिनों में पीक पर होगा कोरोना, फिर ग्राफ आएगा नीचे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।