रायपुर। कोरोना वायरस से निपटने को लेकर सीएम भूपेश बघेल गुरुवार शाम को अपने निवास में आपात बैठक बुलाई थी, इसमें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को नहीं बुलाए जाने पर उन्होंने काफी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की चर्चा के लिए बैठक हुई, उसमें विभागीय मंत्री को बुलाया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि सीएम हाउस से चंद कदमों की दूरी पर ही उनका बंगला है, उन्हें सूचना दी जाती, तो वह जरूर इस बैठक में शामिल होते।

बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव विधि एन के चंद्रवंशी, स्वास्थ्य विभाग की सचिव मती निहारिका बारिक सिंह, स्वास्थ्य विभाग के संचालक नीरज बंसोड़ सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कैबिनेट के अन्य विभाग के मंत्री को बुलाए गए, लेकिन विभागीय मंत्री को ही नहीं बुलाए जाने पर सियासी हल्कों में चर्चा तेज हो गई है।

See also  आज बन रहा सम सप्तक योग, जानें किन राशि वालों को होगा लाभ और किसे करना पड़ेगा चुनौती का सामना

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देर शाम दिल्ली से लौटते ही अपने निवास कार्यालय में आपात बैठक लेकर प्रदेश में कोराना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों और इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कोराना वायरस से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की नियमित समीक्षा और निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में लोगों को सजग और जागरूक रहने तथा शासकीय कार्यक्रमों में भीड़-भाड़ से बचने की हिदायत भी दी गई। कोराना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिए है।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कोराना वायरस से निपटने के लिए संपूर्ण तैयारियां सुनिश्चित की गई है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही कार्यालयों में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक उपस्थिति पर रोक लगा दी गई है। कोराना वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी निर्देशों का लगातार नियमित रूप से सभी माध्यमों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

See also  सही साबित हुआ आरोप, चीन ने नष्ट करवाए थे कोरोना के शुरुआती सैंपल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।