भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र सौंपकर भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया।

राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वह बंगलूरू में बंधक बनाए गए विधायकों की रिहाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वह विधानसभा के आगामी सत्र में बहुमत परीक्षण कराने के लिए तैयार हैं।

बहुमत परीक्षण के लिए कमलनाथ तैयार

मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच कमलनाथ ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल के अभिभाषण और बजट के बाद स्पीकर द्वारा तय तारीख को बहुमत परीक्षण कराया जाएगा, लेकिन यह तभी संभव है जब बंधक बनाए गए 22 विधायक रिहा होंगे।

स्पीकर ने विधायकों को जारी किया नोटिस

इधर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने सभी विधायकों को शुक्रवार को उनके सामने पेश होकर यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि उन्होंने इस्तीफा खुद दिया है और यह फैसला बिना किसी के दबाव में आए लिया गया है।

See also  RKM Power Plant Accident : 40 मीटर की ऊंचाई से गिरा लिफ्ट, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल, मेंटेनेंस कार्य के दौरान हादसा

प्रजापति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधायकों के दबाव में इस्तीफा नहीं देने की पुष्टि करना स्पीकर की जिम्मेदारी है। सारी प्रक्रिया नियमों के तहत हो रही है और उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।