नई दिल्ली। कोरोना वायरस का असर दुनिया के क्रूड व्यापार पर भी पड़ा है। इस वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि भारत के लोगों को इसका फिलहाल फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। देश में डीजल, पेट्रोल की कीमतें कम होने के बजाय बढ़ गई हैं।

दरअसल केंद्र सरकार ने डीजल, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाते हुए 3 रुपए का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा हो गया है। सरकार ने यह कदम उस वक्त उठाया है जब दुनियाभर में तेल की कीमतें तेजी से कम हुईं हैं।

1 जनवरी से अब तक 5 रुपए की आई थी कमी

बता दें कि नए साल की शुरुआत के बाद से लेकर अब तक तीन महीनों में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगभग 5 रुपए की कमी दर्ज की गई है। इसके लिहाज से पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 4.86 रुपए कम हुई है, वहीं डीजल के दाम में 4.95 रुपए की कमी आई है।

See also  Budget 2026: कल रविवार के दिन भी खुला रहेगा शेयर बाजार, आजाद भारत में दूसरी बार होगा ऐसा, बजट पर रहेंगी निगाहें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।