कोरोना की वजह से जारी किया विधानसभा सचिवालय ने आदेश

रायपुर। विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं विधानसभा की कार्यवाही पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनूरुप 16 मार्च को शुरू होगी। सदन के भीतर कार्यमंत्रणा समिति के निर्णय की जानकारी दी जाएगी, जिसके अनुसार 16 मार्च से 25 मार्च तक सदन को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से सावधानी और सतर्कता बतौर यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान सत्र में आम नागरिकों का प्रवेश रोक दिया गया है। इसके मायने यह कि विधानसभा देखने या कार्यवाही देखने के लिए आम नागरिकों को रोक रहेगी।

सूचना है कि 26 मार्च को कार्यमंत्रणा समिति की फिर से बैठक होगी जिसमें तब की स्थितियों का आंकलन कर आगे की कार्यवाही को लेकर निर्णय किया जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य के चार और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को जारी किया NQAS Certificate

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।