रायपुर। कोरोना वायरस के चलते अब प्रदेश के सभी केंद्रीय स्कूलों की माध्यमिक स्कूलों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। अब छठी, सातवां और आठवीं कक्षा के छात्रों की वार्षिक परीक्षा नहीं होगी। कोरोना की वजह से बच्चों की परीक्षाओं को आधे बीच में ही रद्द कर दिया गया था और स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

स्कूल के साथ-साथ बच्चे भी परीक्षा की नई तारीख का इंतजार कर रहे थे, लेकिन परीक्षाओं को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 16 से 19 मार्च तक आयोजित की जानी थी। अब कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों के स्कूलों में लिए गए इंटर्नल एग्जाम के अंकों के आधार पर वार्षिक परिणाम तैयार किया जाएगा।

केंद्रीय स्कूल में प्राथमिक परीक्षाओं के परिणाम 25 मार्च और माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 27 मार्च को जारी किया जाएगा। स्कूल की तरफ से बताया गया है कि न तो रिजल्ट लेने छात्रों को आना है और न ही अभिभावक को। घर पर बच्चों के रिजल्ट भेजे जाएंगे।

See also  ओडिशा से सब्जी की बोरियों में छिपा कर ले जा रहे थे 8 क्विंटल गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।