नई दिल्ली/मुंबई। देश में कोरोनावायरस से संक्रमण का अब तक 137 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 113 भारतीय और 24 विदेशी नागरिक हैं। मुंबई और पिंपरी-चिंचवाड़ में मंगलवार को 1-1 युवक संक्रमित पाया गया। दोनों युवक अमेरिका से लौटे थे। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा अब 41 हो गया है।

वहीं, देश भर में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में मंगलवार को 64 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले कलबुर्गी में 63 साल के एक व्यक्ति की और दिल्ली में 69 साल की महिला की जान गई थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि इस समय कोरोनावायरस को कंट्रोल करने के लिए इंटिग्रेडेट डिजिज सर्विस सिस्टम से 54 हजार लोगों पर सर्विलांस रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में डॉक्टर्स, पैरामेडिकल और एयर लाइन से जुड़े कर्मचारियों समेत दूसरे स्टाफ कोरोनावायरस के प्रकोप के बावजूद दूसरे देशों से लोगों को ला रहे हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल्स रिस्क लेकर अपना काम कर रहे हैं। उधर, मुंबई से पुणे और नागपुर जाने वाली 22 ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। मध्य रेलवे ने कहा कि यह फैसला यात्रियों की संख्या कम होने के कारण लिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल: प्रदेश में मरीजों को मिलेगा आॅनलाईन चिकित्सीय परामर्श,ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।