नई दिल्ली। निर्भया गैंग रेप के दरिंदों की फांसी का दिन नजदीक आ गया है। कोर्ट द्वारा जारी किए गए डेथ वारंट के अनुसार चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 मिनट पर एक साथ फांसी दी जाना है। फांसी का दिन करीब आते ही निर्भया के दरिंदों का व्यवहार भी बदलने लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौत को करीब देख चारों दोषी गुमसुम रहने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर दोषियों को फांसी देने वाले जल्लाद पवन को भी मंगलवार शाम तक तिहाड़ जेल में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बता दें कि चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी देने से पहले तिहाड़ जेल में 18 और 19 मार्च को डमी फांसी भी होगी।

दोषियों से पूछी आखिरी इच्छा

निर्भया के दोषियों की फांसी में चंद रोज बाकी रह गए हैं, ऐसे में तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा चारों दोषियों मुकेश, अक्षय, विनय और पवन से उनकी आखिरी इच्छा और वसीयत के बारे में पूछा गया, लेकिन अब तक किसी भी दोषी ने इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा है। दोषियों ने फिलहाल किसी से मिलने की इच्छा भी जाहिर नहीं की है।

See also  छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल में 1041 पदों पर होगी भर्ती

तीन बार टल चुकी है फांसी

यह पहला मौका नहीं है जब निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी हुआ है। इसके पूर्व भी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट चारों दोषियों के तीन बार डेथ वारंट जारी कर चुकी है। पहला डेथ वारंट 22 जनवरी, दूसरा 1 फरवरी और तीसरा 3 मार्च के लिए जारी किया गया था लेकिन कानूनी हथकंडे अपनाकर चारों दोषी फांसी टालने में सफल रहे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।