नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनिया की रफ्तार को थाम कर रख दिया है। अब तक 2 लाख से ज्यादा संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। भारत में भी यह घातक वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया से लौटे मरीज को सिरदर्द होने पर कोरोना वायरस होने की आशंका में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां मरीज ने 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मरीज ने यह कदम कोरोना वायरस होने के डर से उठाया था। अब तक मरीज की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।

केंद्र और राज्य सरकारें इसे फैलने से रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही हैं। अब तक भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 159 तक पहुंच चुकी है। इसमें से 3 की मौत हो गई है। यह वायरस न फैले इसके लिए स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघरों, मॉल्स सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया गया है। सरकार लोगों से जागरुक रहने की भी अपील कर रही है।

See also  Indian Railways : तत्काल टिकट पर रेलवे का बड़ा फैसला! अब बिना इस दस्तावेज़ के वेरिफिकेशन नहीं मिलेगी बुकिंग की इजाज़त

देश में कोरोना के 166 मामले हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जारी की है। इसके मुताबिक Covid-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। इसमें 141 भारतीय नागरिक और 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अब तक कोरोना वायरस की वजह से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।