रायपुर। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मददेनजर प्रदेश की सभी रजिस्ट्री कार्यालय को बंद करने का आदे जारी कर दिया है। सभी रजिस्ट्री कार्यालय 23 मार्च से 25 मार्च तक बंद रहेंगे। इस दौरान रजिस्ट्री से संबंधित कोई भी काम इन कार्यालयों में नहीं होगा। इस आदेश के बाद रजिस्ट्री के काम को लेकर लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

इसके पहले सरकार ने स्कूल काॅजेल, शाॅपिंग माॅल,लाइब्रेरी और सिनेमा घर को बंद कराया था। अब सभी रजिस्ट्री कार्यालय को बंद कराने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि 21 और 22 मार्च को भी राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की दुकानें बंद करा दी गई है। साथ ही आम लोगों से 22 मार्च को अपने घर में रहने की अपील की जा रही है।

इससे पहले आज राज्य सरकार ने कई ऐहितियाती सख्त कदम उठाए थे। इस दौरान राज्य सरकार ने न सिर्फ भीड़भाड़ से बचने के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया था, बल्कि छोटी और बड़ी दूरी की बस सेवा को भी बंद करने का निर्देश दिया था।

See also  Raipur Assembly Election 2023 : रायपुर शहर पश्चिम विधानसभा सीट

इससे पहले राज्य सरकार अपने कर्मचारियों व अधिकारियों को वर्क एट होम का निर्देश जारी कर चुकी है। कई विभागों के दफ्तरों को बंद करने का निर्देश भी जारी किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।