रायपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों के लिए छग के सीएम भूपेश बघेल से टि्वटर पर सहायता मांगी। इस पर सीएम बघेल ने तुरंत निर्देश दिए और झारखंड के मजदूरों के लिए खाने-पीने का इंतजाम कराया और घर जाने की भी व्यवस्था कराई। बता दें कि महाराष्ट्र से लौट रहे झारखंड के 50 से ज्यादा मजदूर बिलासपुर में फंस गये थे।

ट्रेन का परिचालन बंद होने की वजह से उनके आने-जाने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही थी। ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्वीट कर उनके लिए सहायता की मांगी।

दरअसल ट्वीट के जरिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बात की सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से लौट रहे झारखंड के मजदूर बिलासपुर में फंसे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि मजदूरों की सहायता करें। साथ ही उनका लोकेशन भी मांगा, ताकि उनके लिए सहायता भेजी जा सके।

See also  अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LAC के पास हुई गोलीबारी में एक जवान शहीद

इस ट्वीट के कुछ मिनटों बाद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तत्काल मजदूरों को सहायता भेजी गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेमंत सोरेन के ट्वीट पर रि-ट्वीट कर ये जानकारी भी दी कि उनके खाने-पीने का इंतजाम कर दिया गया है। साथ ही उन्हें झारखंड की सीमा तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  बड़ी खबर- राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ते में 5% वृद्धि, आदेश हुआ जारी... एक जुलाई 2021 से मिलेगा लाभ

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।