रायपुर। राज्य सरकार द्वारा राशन दुकानों में अनाज की सप्लाई शुरू कर दी गई है। राशन दुकानों में अब अनाज मिलना शुरू हो गया है। इसका पता चलते ही राशन दुकानों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

राशन दुकानों में भीड़ जुटने से वहां पर किसी भी तरह से शासन-प्रशासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

लाभांडी में जैसे ही लोगों को राशन दुकान खुलने का पता चला, लोग राशन लेने टूट पड़े और देखते ही देखते करीब 200 लोगों की भीड़ जुट गई।

वहां पर किसी भी तरह के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग नजदीक से मिलजुल रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।

ऐसा ही नजारा कमोबेश राजधानी के सभी राशन दुकानों में देखने को मिल रहा है। शासन-प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

See also  नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर ससूर और देवर को भेजा गया जेल

साथ ही राशन दुकान संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्त पालन कराने का निर्देश दें। नहीं तो प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।