नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान मोदी ने कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से किए जा रहे उपायों पर विस्तार से चर्चा की और कुछ अहम सुझाव भी दिए।

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों को आश्वस्त किया है कि केंद्र इस आपदा में राज्यों के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कान्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कोरोना के बचाव और नियंत्रण की ताजा स्थिति और लॉक डाउन के दौरान आम जनता और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों के साथ-साथ लाॅकडाउन के दौरान आम जनता और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री मोदी से साझा किया है।

See also  Tech News: सैम ऑल्टमैन से चल रही बड़ी लड़ाई हारे एलन मस्क, अमेरिकी कोर्ट ने OpenAI को माना बेकसूर… जानें मामला

उन्होंने राज्य में अब तक सामने आए पाॅजिटिव केसेज के साथ पूरी तरह स्वस्थ हो चुके मरीजों की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने राज्य की कवायद की सराहना की है।

मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता लॉकडाउन को लेकर दिखी। उन्होंने हर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की अपील की।

साथ ही कहा कि लोगों को जरूरी सामान भी मुहैया कराए जाएं, ताकि किसी को दिक्कत न आएं। मजदूरों के पलायन पर प्रधानमंत्री ने अपील की कि पलायन को रोकना होगा।

इसके लिए हर राज्य अपने ओर से सारे इंतजाम करें। मजदूरों के लिए शेल्टर होम के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाएं। साथ ही मजदूरों से अपील की जाए कि वह सड़कों पर न निकलें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में केंद्र और राज्य सरकारों के बेहतरीन समन्वय की जरूरत है। केंद्र सरकार हर राज्य के साथ खड़ी है और उन्हें जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

See also  Amazon Great Indian Festival 2025 : धमाकेदार ऑफर्स के साथ जल्द शुरू होगा अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, आधे दाम में मिलेंगे मोबाइल समेत ये सामान !

इस दौरान मोदी ने राज्यों से मेडिकल सुविधाओं के बारे में भी की। मोदी ने पिछले दिनों में बढ़े कोरोना मरीजों की तादाद पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में भी लक्षण दिखे उन्हें आइसोलेट किया जाए।

साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों को क्वाैरेंटाइन किया जाए। अगर क्वारैंटाइन वार्ड बढ़ाने की जरूरत है तो उसे बढ़ाया जाएं।

मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह इस अवसर पर उपस्थित थीं।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किए जाने से पहले ही कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए राज्य में ऐहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए थे।

जिसका परिणाम है कि देश के अन्य प्रांतों की तुलना में छत्तीसगढ़ में कोरोना के पॉजीटिव मरीजों की संख्या काफी कम है।

मुख्यमंत्री बघेल स्वयं सड़कों पर उतरकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसका नतीजा है कि अब तक कुल 9 मरीजों में से तीन डिस्चार्ज होकर सकुशल घर लौट चुके हैं। अब शेष 6 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी प्रदेश में कोरोना के कोई नया केस नहीं आया है।

See also  बस्तर में पत्रकारों का हल्लाबोल: सुरक्षा कानून लागू करो, बिना जांच पत्रकारों पर FIR बंद हो; CM को सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।