रायपुर। देश और प्रदेश में फ़ैल रहे कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। एक और कोरोना पॉज़िटिव मरीज को सफल इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक तीन कोरोना पॉज़िटिव डिस्चार्ज हो चुके हैं। साथ ही प्रदेश में कोरोना के केवल 6 संक्रमित बचे है।

प्रदेश सरकार बघेल ने खुद ट्वीट कर इस विषय में जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में अब केवल छह कोरोना पॉज़िटिव बचे हैं, जिनका इलाज अब भी जारी है।

छत्तीसगढ़ में एक और COVIDー19 पॉजिटिव मरीज का पूरी तरह से इलाज हो गया है, अब वह पूर्णतः स्वस्थ है। अस्पताल के द्वारा उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 9 पॉजिटिव केस में से 3 इलाज करवाकर, स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

See also  कोरोना वायरस : छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण कदम, टोल फ़्री नम्बर 1100 पर कर सकते हैं ‘कोरोना’ की शिकायत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।