नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी बढ़ोतरी जारी है।
इस बीच पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। निर्मल सिंह हाल ही में विदेश की यात्रा से लौटे थे जिसके बाद उन्होंने कई धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया था।


लगभग 2000 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि इस वायरस से 58 लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री की साइट पर यह आंकड़ा 41 ही बताया गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि पद्मश्री निर्मल सिंह की वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है।

दूसरी तरफ भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना मरीजों की संख्या 1,834 है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 1,649 है। 143 लोग उपचार के बाद घर भेजे जा चुके हें। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोरोना से अभी तक 41 मौत की पुष्टि की है। शेष मामलों के देश के अलग—अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

See also  "बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण": अमित शाह ने कलाकारों को दिया दिल्ली आने का न्योता, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प

वेबसाइट वल्डोमीटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल 1998 मामले सामने आए हैे। इस वेबसाइट के मुताबिक कोरोना से 58 लोगों की मौत हुई है। 148 लोगों को इलाज के अस्पताल से छुटटी दे दी गई है। जबकि 1,792 केस एक्टिव पाए गए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।