मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से बॉलीबुड सितारे परेशान है, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में है। खबर के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने ही वाले थे। लेकिन इनकी शादी को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी टाल दी गई है और अब यह दिसंबर में मुंबई तय किया गया है।

बता दे की, रणबीर और आलिया का परिवार मिलकर यह तय कर रहा है कि उनकी शादी दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में रखी जाए। खबर यह भी आ रही है कि रणबीर और आलिया की शादी पहले एक डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी। लेकिन अब परिवार इनकी शादी मुंबई में करने की प्लानिंग कर रहा है।

Amid COVID-19 Lockdown, Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Getting Ready For ...

लॉकडाउन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में रह रहे हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर और आलिया नजर आ रहे थे। वीडियो में रणबीर कपूर का डॉग भी दिख रहा था। वीडियो देखकर फैन्स काफी खुश हुए थे और उन्हें वे क्यूट लव बर्ड्स बता रहे थे। रणबीर और आलिया भट्ट के इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था।

See also  Breaking: सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट से की 6.6 करोड़ वैक्सीन खरीदने की डील, 200 रुपए का होगा टीका

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दोनों पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सभी सिनेमाघरों में 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।