टीआरपी डेस्क।कोरोना बंदी के बीच एक स्कूल से 4 प्रवासी मजदूर दीवार फांदकर फरार हो गए।  बीते दिनों जिला प्रशासन ने धमतरी उड़ीसा रोड पर मजदूरों से भरा एक ट्रक रोका था और लॉकडाउन के कारण ट्रक के सभी 64 मजदूरों को कचना गांव के स्कूल में अस्थाई आवास बनाकर रखा था।

प्रशासन ने यहां स्कूल में खाने-पीने और सोने की सभी सुविधाएं मुफ्त में दे रही थी। लेकिन 3 अप्रैल की रात इनमें से चार मजदूर स्कूल की 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। इसकी जानकारी सुबह को हुई।

गांव के सचिव ने जब मजदूरों की गिनती की गई तब पता लगा की चार फरार हो चुके। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है पुलिस फरार लोगों को तलाश रही है आपको बता दें की सभी 64 मजदूर हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं जोकि ओडिशा राज्य में कामकाज ढूंढने के लिए गए हुए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  RR vs SRH : क्या आज भी जारी रहेगा राजस्थान का विजय रथ या हैदराबाद की टीम दिखाएगी दम? ऑरेंज आर्मी के सामने वैभव सूर्यवंशी और रवि बिश्नोई की चुनौती

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।