TRPDESK. बलौदाबाजार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। स्पेशल टीम ने अवैध शराब की सूचना मिलते ही अमेरा गांव में दबिश देकर लाखों की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस की शराब पर बड़ी कार्यवाही हुई है। टीम ने छापा मारकर 3 लाख 50 हजार की 80 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पलारी के अमेरा ग्राम से भाटापारा के खम्हरिया में सप्लाई करने की सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर खुलासा किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस के चलते 7 अप्रैल तक शराब दुकानें बंद करने की घोषणा की है। इसके मद्देनजर अब प्रदेश में अवैध शराब खपाने के मामले सामने आ रहे है। बलौदाबाजार में आईपीएस अंकिता शर्मा की स्पेशल टीम ने अवैध शराब को जब्त कर आरोपी राकेश सोनवानी, सुदेश सोनवानी, उमेश साहू एवं पिंटू चंद्राकर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

See also  Fire breaks out at Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग, कल्पवासी टेंट छोड़कर भागे, मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौजूद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।