रायपुर। छग प्रदेश युवा कांग्रेस की पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक कॉल ज़ूम एप्प के माध्यम से हुई। जिसमें प्रभारी संतोष कोलकुंडा, एकता ठाकुर और अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने पदाधिकारियों को कोरोना वायरस से लड़ने और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि कोको पाढ़ी ने युवा साथियों को सबसे पहले उनके द्वारा लगातार जनता के बीच जाकर किए जा रहे कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगातार ऐसे ही जनसेवा में लगे रहे। कोको पाढ़ी ने बताया कि प्रदेश में हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जनसेवा का प्रयास किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर में जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और जिलेवार नियुक्त किए गए स्वयंसेवक के नंबर मौजूद हैं।

प्रभारी संतोष कोलकुंडा और एकता ठाकुर ने पदाधिकारियों को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा निर्देशित कार्यक्रम ‘मेरी ज़िम्मेदारी’ के माध्यम से जनता के बीच जाकर गरीब,असहाय, निराश्रितों की मदद करने के निर्देश दिए।

See also  CM केजरीवाल ने की वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की मांग, कहा- कई कंपनियों को वैक्सीन बनाने में लगाया जाए

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान युवक कांग्रेस साथियों के काम को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने’ मेरी ज़िम्मेदारी’ के माध्यम से लगातार काम करते रहने का विश्वास दिलाया और बैठक में उनका आभार व्यक्त किया ।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बैठक के दौरान सभी प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।