रायपुर/कोरबा। कटघोरा के मस्जिद में क्वारनटाईन किए गए कुछ लोगों में से एक को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिला प्रशासन उसे एम्स भेज रहा है।
ज़िले के एक धार्मिक स्थल पर ही क्वारनटाईन किए गए इस व्यक्ति को लेकर केवल यह जानकारी है कि यह महाराष्ट्र का मूल निवासी है।


धार्मिक स्थल की ओर से पूर्व में प्रशासन को इन धार्मिक यात्रियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें क्वारनटाईन किया गया था।
इस सूचना के बाद एक धार्मिक यात्री को कोरोना पॉजीटिव है उसके पिछले इतिहास को खंगाला जा रहा है।

पता चला है कोरोना पॉजिटिव 16 साल का युवक है जो कि महाराष्ट्र से कोरबा जिला के कटघोरा में मस्जिद में आकर ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से कोरबा मुस्लिम जमात के 30 लोग कटघोरा में आए हुए थे। ये सभी कटघोरा के 2 मस्जिदों में 16 और 14 कि संख्या में ठहरे हुए थे।

See also  लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी सुशासन के शिकार हो गए हैं- भूपेश बघेल

निज़ाममुदिन के तब्लीगी से आने वाले 20 जमाती क्वारेंटाइन में

लॉक डाउन के दौरान मस्जिद में बाहर से आए लोगों की जानकारी मिलने पर कलेक्टर किरण कौशल ने तत्काल सभी महाराष्ट्र से आए मुस्लिम जमात के लोगों को मस्जिद में ही क्वारेंटाइन कर दिया गया था। वही निज़ाममुदिन के तब्लीगी से आने वाले 20 जमातियों को Secl गेवरा के होस्टल में कवारेंटाइन कराया गया था।
फिलहाल युवक की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।