रायपुर। छत्तीसगढ़ से कोरोना को लेकर सोमवार को एक और अच्छी खबर आई है। छत्तीसगढ़ का एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ्य हो गया है।

एम्स से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब प्रदेश में 10 में से कोरोना के सिर्फ एक ही मरीज है, जिसका इलाज एम्स में चल रहा है।

डिस्चार्ज युवक कोरबा का है, जिसकीरिपोर्ट निगेटिव आयी है। 30 मार्च को युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था।

आज उसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद एम्स की तरफ से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बता दें कि युवक ब्रिटेन से लौटा था। 18 मार्च को मुंबई के रास्ते कोरबा लौटा था, लेकिन उसने क्वारंटाइन नियमों का पालन नहीं किया और इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस ने उसके और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

युवक कोरबा के एक बड़े ट्रांसपोर्टर और ठेकेदार का बेटा है, जो क्वारंटाइन नियमों की अनदेखी कर अपने पिता के आफिस भी गया था और अपने कई दोस्तों के साथ भी मिला था।

See also  राजधानी में 25 फरवरी को हिन्दू, इसाई और मुस्लिम रीति-रिवाजों से एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे 550 जोड़े

इधर युवक के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुशी जताई है। उन्होंने एम्स में इलाज चल रहे एक मरीज भी जल्द ही ठीक हो जाने की उम्मीद जताई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Breaking News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्कॉर्पियो से बरामद किए 6.60 करोड़ रुपये