TRPDESK. कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी लोग अभद्र टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं। राजधानी लखनऊ में भी पीएम मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लखनऊ में प्रशांत कन्नौजिया के खिलाफ पर एफआइआर दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रशांत कन्नौजिया के खिलाफ आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा लखनऊ के युवा नेता शशांक शेखर सिंह ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में भी केस दर्ज है। अपने को पत्रकार बताने वाले प्रशांत कन्नौजिया को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब हजरतगंज के केस में भी आरोपित की जमानत खारिज कराएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ को अनपढ़ कहने के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ जातिगत टिप्पणी करने वाले प्रशांत कन्नौजिया का मन बढ़ गया था। अब उसने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है।

See also  बालीवुड सिंगर कनिका कपूर की हालत स्थिर, लगातार चौथी बार पॉजिटिव आया टेस्ट, चिंतिंत परिजन बोले- हम सिर्फ दुआ कर सकते हैं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।