रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से बैठक ली।

सिंहदेव ने लॉकडाउन 14 दिन और बढ़ाने की रखी मांग

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को कोरोना वायरस के संबंध में छत्तीसगढ़ की वास्तविक स्थिति और आने वाले दिनों में स्वास्थ विभाग की तैयारियों की भी विस्तृत जानकारी दी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन को 14 दिन और आगे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से संक्रमण का ग्राफ घटा है और ऐसे में यदि लॉकडाउन को खोल दिया गया, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने भी कहा है कि अप्रैल और मई के शुरुआत तक कोरोना वायरस का असर रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री की बात पर अपनी सहमति जताई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लॉकडाउन नहीं खोलने की बात कही थी।

See also  PSU Privatisation Drive : 348 से घटकर महज दो दर्जन तक सिमट कर रह जाएंगी केंद्र सरकार के मालिकाना हक वाली कंपनियां!

स्वास्थ्य विभाग के कामों की हुई तारीफ

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की कामों की सराहना की औऱ आने वाले समय में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उत्साहवर्धन भी किया।

पीएल पुनिया ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और पूरे स्वास्थ्य विभाग की जमकर तारीफ भी की।

प्रदेश कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल रहे।

कोरोना की रोकथाम के लिए समिति गठित की गई है, उस पर चर्चा की गई। फील्ड में यदि कोई समस्या आती है, तो उस पर समाधान और सुझाव पर चर्चा की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  सीरम ने टीकाकरण अभियान पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से किया किनारा, जानें क्‍या कहा

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।