टीआरपी डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं को लेकर भारत से मदद मांगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मैंने रविवार सुबह बात की थी। मैंने अमेरिका के लोगों के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति को मंजूरी देने की मांग की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अनुमति दे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंकार भी कर सकते थे।

क्योंकि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की विदेश में आपूर्ति करने पर उनका वहां विरोध भी हो सकता था। क्योंकि वहां पर भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ भारत ने विदेश में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति करने का फैसला किया है। हालांकि भारत सिर्फ उन देशों में आपूर्ति करेगा जहां पर हालात बद से बदतर हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत स्पेन, इटली, फ्रांस और अमेरिका को ही हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन आपूर्ति करेगा। ताकि वहां के लोगों को ठीक होने के लिए पर्याप्त संख्या में दवाइयां मिल सकें।

See also  BREAKING : रायपुर में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, वायरस का खतरा बढ़ा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।