रायपुर। राज्य शासन ने नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यो में सहयोग करने के लिए वरिष्ठ सचिवों की एक सशक्त समिति गठित की है।

इस संबंध में मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राज्य कार्यपालिक समिति राजस्व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आरपी मंडल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत एक आदेश के जरिए सशक्ति समिति गठित की है।

इसके अनुसार समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू होंगे। समिति के सदस्य प्रमुख सचिव वाणिज्य उद्योग मनोज पिगुंआ,

प्रमुख सचिव कृषि डाॅ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्रम विभाग सोनमणि वोरा, सचिव वित्त विभाग सहला निगार, सचिव खाद्य डाॅ. कमलप्रीत सिंह,

सचिव महिला एवं बाल विकास सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव समाज कल्याण आर. प्रसन्ना, सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेलमंगई डी और हिमांशु गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ को सदस्य बनाया गया है।

See also  Good News For Government Employees: केंद्र सरकार ने जारी कीं CGHS की नई उपचार दरें, इस तारीख से होगा लागू

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।