रायपुर/कटघोरा। छत्तीसगढ़ में कोरोेना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कोरोना के 7 नए केस सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीज कटघोरा के बताए जा रहे हैं। सभी मरीजों को रायपुर एम्स लाया जा रहा है।

जिन लोगों के कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट आई है, उनमें 5 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है।

इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 18 केस सामने आ गए हैं। 7 नए केस आने के बाद कोरबा जिले में हड़कंप मच गया है।

इससे पहले प्रदेश में देर रात एक मरीज कटघोरा से ही मिला था। इसके बाद बाद उस मरीज के संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा था।

छत्तीसगढ़ में अभी जितने भी कोरोना पाजेटिव केस हैं, वो सभी के सभी छत्तीसगढ़ के ही है।

कटघोरा इलाके में जिन-जिन लोगों का पाजेटिव रिपोर्ट आयी है, उन सभी का वास्ता एक  ही समुदाय से हैं। बताया जा रहा है कि सातों नए पाॅजिटिव केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

See also  16 और 17 नवंबर को अखबार में छपने वाले विज्ञापन का पूर्वप्रमाणन आवश्यक

बुधवार की रात सामने आया मरीज भी जमात से जुड़ा था। ऐसे में यह संशय़ बढ़ गई है कि दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटने वाले लोगों के जरिए कोरोना पाॅजिटिव फैल सकता है। इधर कटघोरा में जमात से जुड़े सभी लोगों के सैम्पल लिए जाने की कवायद तेज कर दी गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।