टीआरपी डेस्क।  फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस को देखते हुए भारतीय रेलवे ने साफ किया है कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद भी रेलवे का ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने का कोई प्लान नहीं है। रेलवे ने यह बयान मीडिया में ट्रेन सेवा फिर से शुरू होने की खबरों का खंडन करते हुए जारी किया है।

बयान में कहा कि 15 अप्रैल 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि पूरी होने के बाद ट्रेन सेवाएं फिर शुरू करने का फिलहाल कई प्लान नहीं है। साथ ही इस बयान में यह भी कहा गया है कि रेल मंत्रालय ने ऐसा कोई प्रोटोकॉल जारी नहीं किया है जिसके बारे मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है।

बयान में आगे कहा गया है कि फिलहाल रेल सर्विस वापस शुरू करने को लेकर अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। रेलवे अपने स्टेक होल्डर्स और यात्रियों के पक्ष में जो भी बेहतर और संभव फैसला होगा वो लेगा। इसमें आगे कहा गया है कि संबंधित लोग मीडिया में आ रही गलत खबरों से प्रभावित ना हों। साथ ही जब भी सही फैसला लिया जाएगा इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

See also  MP BJP में बड़ी हलचल: दिल्ली दरबार पहुंची 22 दिग्गजों की लिस्ट, शिवराज-सिंधिया का बढ़ेगा कद; देखें संभावित कोर कमेटी के नाम

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।