TRPDESK: एक ओर प्रदेश कोरोना जैसी बीमारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक डराने वाली खबर सामने आई है। जहां राजधानी के आमापारा और मंगल बाजार के पानी में खतरनाक बैक्टीरिया मिला है।

बतादें कि यहां के पानी में बड़ी मात्रा में क्लेबसिएला और स्यूडोमोनास बैक्टीरिया मिला है। इस बैक्टरिया से पीलिया, डायरिया अन्य बीमारियां हो सकती हैं।

अम्बेडकर अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। आमापारा में पीलिया फैलने पर नगर निगम ने वाटर सैंपल कलेक्ट किए थे। ये सैंपल कलेक्ट कुछ दिन पहले भी कराए गए थे। पानी में खतरनाक कीड़े मिलने के बाद स्थानीय रहवासियों की चिंता बढ़ गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

See also  संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 40.4 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित, 8259 अनुपस्थित