मून की डेमोक्रेटिक पार्टी ने 300 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 163 सीटें जीतीं

सियोल। कोरोना वायरस के साए में दक्षिण कोरिया में बुधवार को संसदीय चुनाव हुए। इसमें रिकॉर्ड 62.6 फीसदी वोट पड़े, जो 28 साल में सर्वाधिक है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सत्ताधारी डेमोक्रेटिक गठबंधन को 300 सीट में से 155-178 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, विपक्ष यूएफसी गठबंधन को 107 से 130 सीट मिलने की संभावना है। 14 हजार मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए 1-1 मीटर की दूरी बनाए रखी।

दक्षिण कोरिया: सियोल में वोटों की गिनती के लिए बैलट पेपर की छंटनी करते चुनाव आयोग के अधिकारी

इन चुनावों को राष्ट्रपति मून जे इन के आधे कार्यकाल और कोरोना से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा था। देशभर में बनाए गए करीब 14 हजार मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कतार में 1-1 मीटर की दूरी पर खड़े होने के लिए निशान बनाए गए थे। सैनिटाइजर के साथ मास्क और गलव्स भी दिए गए।

See also  बहुचर्चित सोमानी अपहरणकांड का मास्टरमाइंड मुंबई से हुआ गिरफ्तार

वोटरों के तापमान की जांच की गई

कतार में खड़े होने से पहले वोटरों के तापमान की जांच की गई। 99.5° से ज्यादा होने पर उनसे अलग कक्ष में वोटिंग कराई गई। साथ ही कोरोना टेस्ट भी लिया गया। दक्षिण कोरिया में अब तक 10 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं और 229 लोगों की मौत हो चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।