दुर्ग। व्हाट्सएप ग्रुप “रक्षक” द्वारा लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों को भोजन सेवा आज 22 वें दिन भी जारी रही। आज लगभग 600 पैकेट वितरण किए गए।ग्रुप एडमिन अज़हर जमील ने बताया कि आज से 19 तक पूर्ण लॉक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम दुर्ग द्वारा पैकिंग और भोजन निर्माण हेतु पृथक से पास जारी किया गया है ताकि भोजन वितरण सुचारू रूप से चलता रहे।

आज भोजन कार्यशाला में ग्रुप के सदस्य एवं DSP  गुरजीत सिंह पधारे एवं ग्रुप के कार्यो का जायज़ा लिया।


आज नगर निगम दुर्ग, गंज मंडी,नवीन प्रसूति वार्डजिलाअस्पताल,हरना बाँधा,मिलपारा,उड़िया बस्ती,पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, कोतवाली,पुलगांव के पेट्रोलिंग के माध्यम से वितरण कार्य किया गया।भिलाई में शादाब ग्रुप उरला में राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज के माध्यम से संपादित हुआ।
पूर्व की तरह ग्रुप के फ़ज़ल फ़ारूक़ी, राजेश सराफ , अजय गुप्ता ,खादिम अनवर शाह, रमेश पटेल, डॉ संतोष रॉय, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, आनंद बोथरा , अंसार , अफ़ज़ल, गोलू चौहान,  सुनील भाई,  सूरज आसवानी, असलम कुरेशी, रिजवान खान , राजू खान , आबिद हुसैन आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

See also  Raipur City Crime: रायपुर में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।