रायपुर/गौरेला। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मिले कोरोना पाजिटिव 16 वर्षीय किशोर के छत्तीसगढ के गौरेला पेंड्रा में अपने मामा के घर में आकर रुकने की खबर से जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पीड़ित किशोर के रिश्तेदारों की तलाश तेज कर दी है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के करंजिया निवासी करीब 16 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला है, जिसके गौरैला आने की जानकारी भी मिली है। गौरेला में संबंधित संक्रमित जिस जगह रह रहा था, वहां प्रशासन कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कर रही है और समस्त एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इलाके के लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील की गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  WhatsApp पर तेजी से वायरल हो रहा ये मैसेज, अगर आपको भी मिला है, हो जाइये सावधान