नई दिल्ली। लॉकडाउन में इन दिनों लोग यीस्ट (Yeast) यानी खमीर बनाने की विधी खोज रहे हैं। क्या आप बता सकते हैं क्यों ? चलिए हम ही आप सभी को बता देंते हैं दरअसल यीस्ट बनाने की तरकीब इन दिनों शराब प्रेमी इंटरनेट पर खंगाल रहे हैं।

खमीर या यीस्ट (Yeast) का उपयोग भारत में बहुत पहले से होता आ रहा है। अंग्रेजी शब्द Yeast की उत्पत्ति संस्कृत शब्द यास से हुई है। जीससे ब्रेड, जलेबी, खमीर रोटी बनाई जाती है। शराब या वाइन बनाने में यीस्ट बेहद महत्तवपूर्ण कारक है। अब लॉकडाउन में शराब नहीं मिल रही है। ऐसे में मदिरा प्रेमी घर पर ही शराब बनाने के लिए इंटरनेट पर खमीर या यीस्ट बनाने का तरीका खोज रहे हैं।

जानें कैसे घर पर कैसे बना सकते हैं यीस्ट

पहले खमीर जौ के दानों को भिगो कर अंकुरित करके बनाई जाती थी। खमीर से बने खाने का स्वाद अलग ही होता है। इसका उपयोग विभिन्न तरह के व्यंजनों के अलावा वाइन या शराब बनानें में भी किया जाता है। तो हम आपको बतातें हैं घर पर कैसे बनाई जा सकती है यीस्ट।

See also  टीआरपी-प्रदेश की बड़ी खब़रें, कांग्रेस की गांधी यात्रा में आज सीएम सेजबहार से करेंगे पदयात्रा

सामग्री –

मैदा – एक कप
दही – 2 टेबल स्पून
चीनी – 2 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर – 1 छोटी चम्मच

 Yeast बनाने की विधि –

इसके लिए पहले मैदे को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये। दही, चीनी और सौंफ पाउडर डालिये और सारी चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये। आधे कप से भी कम पानी को गुनगुना कीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदे को एकदम गाड़ा घोलिये। मैदे के घोल को 5 -6 मिनिट अच्छी तरह से फेंटे। फेंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट बर्तन या डिब्बें में भरकर रख दीजिये।

इसके अलावा आप फेंटे हुए बर्तन के मुंह पर क्लिंज फिल्म भी लगा सकते हैं। 18 से 24 घंटे में घोल में हल्के बुलबुले आ जाते हैं, इसका मतलब मैदे के घोल में खमीर बन गया है। इस मैदे से बने खमीर को आप फ्रिज में 7 दिन तक रख सकते हैं। यीस्ट का उपयोग आप घर पर वाइन या शराब बनाने के साथ-साथ पिज्जा, पाव, जलेबी, नान, ब्रेड इत्यादि में कर सकते हैं।

See also  लॉकडाउनः सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, छग में स्थिति नियंत्रण में, 14 अप्रैल से आवागमन शुरू किया जाता है तो कोरोना के प्रसार रोकने ठोस उपाय किया जाएं

नोटः शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। टीआरपी इस लेख के जरिए शराब के सेवन को बढ़ावा नहीं दे रहा।

 Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe कर।