जबलपुर। जबलपुर सिटी एसपी रोहित केशवानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि इंदौर हमले के संदिग्ध जावेद खान को रोहित केशवानी ने गिरफ्तार किया था। इंदौर में गुस्साए स्थानीय लोगों की भीड़ ने स्वास्थ्यकर्मियों और नागरिक अधिकारियों पर हमला किया था। इंदौर मामले में जावेद फरार चल रहा था और इसे जबलपुर से पकड़ा गया था। इसके बाद रोहित के संपर्क में आए 12 पुलिसकर्मियों को क्वॉरंटीन कर दिया गया है।

इधर जबलपुर में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इसी के साथ यहां मरीजों की कुल संख्या 56 पर पहुंच गई है। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है और 7 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की दोपहर मिली 135 सैंपल की रिपोर्रिट में से 13 को संक्रमित पाया गया है। ये सभी चांदनी चौक हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं। आज मिले संक्रमित सभी संक्रमितों के जमातीयों के संपर्क में आने की आशंका जताई जा रही है।

See also  भाजपा को गोडसे और सावरकर पर घिरता देख टीम बी कर रही बचाव- कांग्रेस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।