रायपुर: राजधानी के माना इलाके से मासूम बच्ची को पानी की टंकी में डुबाकर मारने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, दरसअल आरोपी खुद की संतान ना होने से इस कदर ईष्र्या में आ गई कि उसे महज एक साल की गीतांजलि पर रहम नहीं खाया और उसने सोती हुई मासूम को पानी के टंकी में डूबो दिया। हत्या के तीन दिनों बाद रायपुर पुलिस ने इस वारदात से पर्दा उठा दिया है।

हत्या की आरोपी राजेश्वरी का विवाह तीन साल पहले अनुज साहू से हुआ था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। वहीं साथ में अनुज के छोटे भाई की मनोज का विवाह नीलम से हुआ था और उनकी एक बेटी गीतांजलि का जन्म हो गया जो एक साल की हो चुकी थी। इस बात से राजेश्वरी को ईष्र्या होने लगी थी। इसी जलन के चलते उसने मौका देखकर मासूम गीतांजलि पर अपन गुस्सा निकाला और उसे सोते हाल में घर के छत पर पानी की टंकी में डाल दिया, उसपर लकड़ी का गुटका रख दिया। जिसकी वजह से उस मासूम की वहीं मौत हो गई है।

See also  BREAKING-अदार पूनावाला की SII ब्रिटेन में करेगी 2500 करोड़ का निवेश, वैक्सीन भी बनाएगी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।